आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के हनुमान नगर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेन ने एक्टिवा सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार युवक अपनी नानी के घर आया हुआ था। किसी काम से वह एक्टिवा लेकर बाहर निकला ही था कि यादव क्रेन वाहन तेज रफ्तार से आया और एक्टिवा को टक्कर मारते हुए युवक को अपनी चपेट में ले गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने क्रेन चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और फरार चालक व क्रेन की तलाश शुरू कर दी है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। नानी के घर आए युवक की अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रही है, लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक नियंत्रण के प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सख्त निगरानी और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- गाजियाबाद में यूट्यूबर और CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के घर पर पथराव…वीडियो बनाकर लगाई सुरक्षा की गुहार - September 6, 2026
- हापुड़ के बदनोली गांव में जातीय हिंसा: गोलीबारी में घायल दलित युवक दीपक की इलाज के दौरान मौत, मायावती और चंद्रशेखर ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग - September 6, 2026
- हापुड़ के बदनोली गांव में जातीय हिंसा: गोलीबारी में घायल दलित युवक दीपक की इलाज के दौरान मौत, मायावती और चंद्रशेखर ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग - September 6, 2026