मुंबई। कर्नाटक में कार्यरत सरस्वथी राजू पुथरन फाउंडेशन ने पिछले एक दशक में हजारों जरूरतमंद लोगों की जिंदगी की दिशा बदल दी है। वर्ष 2012 में दिवंगत राजू पी. पुथरन द्वारा स्थापित यह संस्था आज शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ के रूप में पहचानी जाती है। उनकी दूरदृष्टि और सेवा-भावना को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में श्रीमती सरस्वथी राजू पुथरन फाउंडेशन का संचालन संभाल रही हैं।
श्रीमती सरस्वथी राजू पुथरन कहती हैं कि संस्था का उद्देश्य साफ है—आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। फाउंडेशन स्कूल स्तर पर चित्रकला, लेखन और नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को रचनात्मक मंच प्रदान करता है। इससे न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
फाउंडेशन स्वास्थ्य सहायता, रोजगार अवसर उपलब्ध कराने, योग एवं वेलनेस कार्यक्रम, पुनर्वास केंद्र, वृद्धाश्रम, अनाथालय और प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की मदद जैसे कई सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय है। इन पहलों ने फाउंडेशन को जमीनी स्तर पर एक प्रभावी और भरोसेमंद संस्था के रूप में स्थापित किया है।
स्थानीय स्तर से उठकर व्यापक सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले इस संगठन की सफलता के पीछे इसकी समर्पित स्वयंसेवक टीम का बड़ा योगदान है, जो राजू पी. पुथरन की सेवा-परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाने के मिशन में जुटी है।
-अनिल बेदाग/ up18 News
- ग्रेटर नोएडा में विकास के गड्ढों में समाई मासूम की जान, 6 साल के आव्यान की डूबकर दर्दनाक मौत, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर FIR - July 26, 2026
- संस्कार भारती का भव्य सम्मान समारोह: कला साधना के 101 गुरुओं को मिली वैश्विक पहचान, केंद्रीय मंत्री ने सराहा योगदान - July 26, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की संध्या आरती, सुख-समृद्धि की कामना की - July 26, 2026