आगरा। फतेहाबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को दहला दिया। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के नवामील के पास तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। टक्कर के बाद कई यात्री ऑटो में ही फंस गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर हादसे के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।
- सावन के प्रथम सोमवार पर आगरा के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महा-अनुष्ठान: 151 दंपतियों ने किया महारुद्राभिषेक, गूंजी श्रीराम कथा की महिमा - August 3, 2026
- महिला पहलवान उत्पीड़न मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर बरी - August 3, 2026
- 13 साल की अनन्या: जिसने मां को खोया, मगर हिम्मत को नहीं…, पढ़िए motivational story - August 3, 2026