अयोध्या। हनुमानगढ़ी की वसंतीया पट्टी स्थित गोविंदगढ़ में संत महेशदास उर्फ स्वामी महेश योगी के आश्रम में गुरुवार देर रात आग लग गई। यह घटना लगभग 2.45 बजे हुई। आरोप है कि आग जानबूझकर लगाई गई और इसमें ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने आश्रम के पिछले हिस्से की लोहे की जाली काटकर भीतर आग का गोला फेंका।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। स्वामी महेश योगी का कहना है कि आग के वक्त पेट्रोल जैसी तेज गंध आ रही थी।
सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाशने में जुटी पुलिस
घटना के वक्त महेश योगी आश्रम में अकेले सो रहे थे, जबकि उनके शिष्य दूसरे हिस्से में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से कटी ग्रिल और ज्वलनशील पदार्थ के निशान बरामद किए हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, कॉल डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की तलाश जारी है।
निष्पक्ष जांच की मांग
स्वामी महेश योगी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
साभार सहित
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026
- आगरा में पानी के लिए सड़क पर उतरा जनसैलाब: एमजी रोड पर लगाया भीषण जाम, जलसंकट से परेशान युवक मेट्रो के निर्माणाधीन ट्रैक पर चढ़ा - September 19, 2026