आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर और जिला इकाई ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) को मजबूत करने के लिए फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिस्टल समोहर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह रहे।
बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, प्रदेश मंत्री और एमएलसी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
एसआईआर को बताया शीर्ष प्राथमिकता
धर्मपाल सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान फिलहाल पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। उन्होंने जिला और महानगर अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, बीएलए-1 और अभियान से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो पाए।
मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक कर स्पष्ट कहा है कि सभी कार्यकर्ता अन्य कार्य छोड़कर एसआईआर अभियान में पूरी ताकत से लगें। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अभियान की रफ्तार बढ़ाते हुए लक्ष्य समय से पहले पूरे किए जाएंगे।
वरिष्ठ नेताओं ने साझा किए सुझाव
रामप्रताप चौहान, विजय बहादुर, दुर्विजय शाक्य और विजय शिवहरे ने अभियान की रूपरेखा, महत्व और प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार रखे।
इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में शिवकुमार प्रमुख, महेश शर्मा, संतोष कटारा, मनीष गौतम, विजय भदौरिया, रोहित कत्याल सहित सभी मंडल अध्यक्ष और एसआईआर अभियान के मंडल संयोजक उपस्थित रहे।
- लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार: घायलों से मुलाकात कर की एक करोड़ के मुआवजे की मांग - June 24, 2026
- राजधानी लखनऊ की दुखद घटना बनी राजनीतिक अखाड़ा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- अखिलेश जी, लाशों पर राजनीति न करें… - June 24, 2026
- मेरठ: यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य का व्हाट्सएप हैक, ठगों ने परिचितों से ठगे करीब 1.5 लाख रुपये - June 24, 2026