आगरा, 23 नवंबर 2025। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR)-2026 के तहत आगरा जिले ने उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है। 86-एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 395, प्रा.वि. नगला बेल (कक्ष संख्या-2) की बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) शीला देवी ने अपने बूथ पर मौजूद 500 में से 500 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन समय से पहले पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वे जिले की सबसे तेज़ और प्रभावी कार्य करने वाली बीएलओ के रूप में उभरी हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शीला देवी के कार्य की सराहना करते हुए इसे अभियान में उत्कृष्ट समर्पण और दक्षता का आदर्श उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि शीला देवी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
बीएलओ शीला देवी ने बताया कि कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उन्होंने वर्ष 2003 की मतदाता सूची का 2025 की सूची से पूर्व-मिलान कर मतदाताओं के क्रमांक पहले ही नोट कर लिए थे। गणना प्रपत्र मिलते ही उन्होंने डोर-टू-डोर संपर्क कर दोनों प्रतियों में प्रपत्र वितरित किए। इस दौरान मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया।
सभी 500 प्रपत्रों के संकलन के बाद उन्होंने उन्हें तुरंत BLO ऐप पर डिजिटाइज कर दिया, जो जिले में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड माना जा रहा है।
इस बीच जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आज जिले के सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। बीएलओ, सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथों पर मौजूद रहे और प्रपत्र भरवाने एवं डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया सुनिश्चित की।
जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने प्रपत्र समय से भरें, ताकि जिले की मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026