लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में वैवाहिक रिश्तों को कलंकित कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और दोस्तों के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति मोहम्मद जहांगीर खान आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करता था। आरोप है कि रात में वह अपने अलग-अलग दोस्तों को घर बुलाकर उसे नशीला पदार्थ देता और फिर उनके साथ जबरन गलत संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी।
महिला ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर पति ने बच्चा उसका नहीं होने का आरोप लगाते हुए जबरन गर्भपात की दवाई खिला दी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। लगातार उत्पीड़न से परेशान महिला ने मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी शिकायत करने की बात कही है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति मोहम्मद जहांगीर खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्य और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साभार सहित
- यूपीएसफिस लखनऊ में ‘टेकसंगम 2026’ का आयोजन: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तकनीकी नवाचार से नागरिक सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मिल रही मजबूती - October 24, 2026
- आगरा में लाठी लेकर भाभी को पीटता दिखा देवर, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच - October 24, 2026
- खाटू श्याम के दर्शन कर आगरा लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत: जयपुर के रायसर में 30 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल - October 24, 2026