मुंबई। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस (एलएएस) ने अपने प्रमुख अभियान ‘हर घर सुरक्षित’ के नौवें वर्ष में नई पहल करते हुए ‘एक्सिडेंटल इन्विटेशन’ ऐप लॉन्च किया है। यह अभिनव डिजिटल टूल सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी साझा करने से होने वाले खतरों को पहचानता है और उपयोगकर्ताओं को उनके ‘एक्सिडेंटल इन्विटेशन स्कोर’ के जरिए संभावित सुरक्षा जोखिमों से सचेत करता है। यह एआई-संचालित पहल मेटा के सहयोग से तैयार की गई है, जो डिजिटल और घरेलू सुरक्षा के बीच की खाई को कम करते हुए स्मार्ट होम सेफ्टी को नई दिशा देती है।
इसी कार्यक्रम में कंपनी ने अपनी नई ‘नियो डिजिटल लॉक्स’ रेंज भी पेश की। इस सीरीज़ में वीडियो डोर फोन, वाई-फाई कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे उन्नत फीचर्स शामिल हैं। 8,999 रुपये से शुरू होने वाले ये मेड इन इंडिया डिजिटल लॉक्स घरों की सुरक्षा को और अधिक स्मार्ट और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।
दो अंकों की वृद्धि और 36 प्रतिशत सीएजीआर के साथ गोदरेज एलएएस स्मार्ट होम सुरक्षा बाजार में लगातार मजबूत नेतृत्व बनाए हुए है। कंपनी का कहना है कि नई तकनीकों के साथ वह आने वाले समय में सुरक्षा समाधान को और भी आधुनिक और व्यापक बनाने की दिशा में काम करती रहेगी।
-up18News
- शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन सीएम योगी का बड़ा संदेश: कहा- “जब गांव की नारी होगी समृद्ध, तभी सशक्त बनेगा उत्तर प्रदेश” - October 14, 2026
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026