आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना अनुमति परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार चल रहा है। राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई कर रही है।
विशेष अभियान के तहत आज कुल 325 वाहनों की सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 08 वाहनों को विभिन्न थानों व चौकियों में अवरुद्ध/जब्त किया गया, 07 वाहनों के खिलाफ चालान कार्रवाई की गई, 30 वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट न होने, धुंधली या बिना नंबर प्लेट के चलते चालान किया गया, 03 वाहनों को सीज़ भी किया गया।
अभियान का फोकस ओवरलोड वाहन, बिना ISTP प्रमाणपत्र, बिना HSRP नंबर प्लेट और अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने वालों पर है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
- भगवान विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी का संबोधन; बोले— सृष्टि के शिल्पी और नए भारत के शिल्पी का एक ही दिन है पर्व - September 17, 2026
- मैनपुरी में दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी पांच बच्चों की मां, हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - September 17, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2026: क्या ‘भगवान भरोसे’ नैया पार करेंगे राजनेता? कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए सियासत चमकाने की होड़ - September 17, 2026