मुंबई (अनिल बेदाग)। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री तथा भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड अदाह शर्मा अपनी निडर पसंद, अनोखी सोच और अलग अंदाज़ के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर एक दिलचस्प खुलासा किया—अदाह के मुताबिक उन्हें दुनिया में सबसे हैंडसम कोई इंसान नहीं, बल्कि एक पंछी—पतंग (काइट) लगता है। उनका यह बयान सुनकर फैन्स हैरान रह गए और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
अदाह पहले भी अपने पालतू कौवे रसेल के साथ कई वीडियो साझा कर चुकी हैं, जो उनकी बांसुरी की धुन पर ‘सुरा में सुर’ मिलाता दिखाई देता है। अब एक पतंग रोज़ उनकी खिड़की पर आकर उनसे जुड़ाव बनाता नजर आता है। अदाह का कहना है कि वह इस पक्षी से एक अजीब-सा कनेक्शन महसूस करती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अदाह इस समय दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पुराने घर में रहती हैं। उनका घर लगभग बिना फर्नीचर के है, लेकिन संगीत, शांति, पेड़ों और पक्षियों की आवाज़ मिलकर एक सुकूनभरा वातावरण बनाते हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर गिलहरियाँ, पक्षी और कभी-कभी बंदरों के साथ उनके खुशनुमा पल दिखाई देते हैं।
‘द केरला स्टोरी’ और वेब सीरीज़ ‘सनफ्लावर’ में अपनी एक्टिंग से प्रभावित करने वाली अदाह जल्द ही एक इंटरनेशनल फिल्म और एक त्रिभाषीय साउथ इंडियन प्रोजेक्ट में देवी के किरदार में नजर आएंगी।
उनकी सरल, आध्यात्मिक और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली फैन्स को लगातार आकर्षित कर रही है और यही वजह है कि उनके वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरते हैं।
-up18 News
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026