प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव किया है। पहले जारी कार्यक्रम में दोनों कक्षाओं की हिंदी परीक्षा एक ही पाली में निर्धारित थी, लेकिन अब संशोधित शेड्यूल में इन परीक्षाओं का समय अलग-अलग कर दिया गया है।
नया टाइम टेबल इस प्रकार है:
पहली पाली (8:30 से 11:45 बजे तक): हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी परीक्षा
दूसरी पाली (2:00 से 5:15 बजे तक): इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी परीक्षा
इंटरमीडिएट संस्कृत परीक्षा: अब 12 मार्च 2026 को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
क्यों किया गया बदलाव:
पहले जारी कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की हिंदी परीक्षा एक साथ आयोजित होनी थी। इससे करीब 45 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा एक ही समय में होती, जिससे परीक्षा केंद्रों की क्षमता पर दबाव बढ़ जाता और प्रशासनिक दृष्टि से भी कठिनाइयां खड़ी हो सकती थीं। इन्हीं कारणों से परिषद ने परीक्षा का समय बदलते हुए नया शेड्यूल जारी किया है।
साभार सहित
- हमने पद छोड़ा है, आत्मसम्मान नहीं…आगरा में समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान: सपा नेत्री की प्रताड़ना से आहत होकर दो महानगर उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा - September 17, 2026
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आगरा में 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली: यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) ने उपलब्ध कराया पोषण सहयोग - September 17, 2026
- Agra News: PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, केक काटकर मनाई गई खुशियां - September 17, 2026