आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा शास्त्रीपुरम में अधिक मात्रा में पटाखों का भंडारण पकड़े जाने के एक दिन बाद, न्यू आगरा थाना पुलिस ने शनिवार को 800 किलो अवैध आतिशबाजी जब्त की। इस कार्रवाई में दो आरोपियों आकाश और अंकुर को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने अमर विहार चौकी के पास स्थित एक गोदाम से अवैध पटाखों का स्टॉक पकड़ा। आरोपियों की जांच में सामने आया कि उनके पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं था और वे त्योहारों से पहले बाजार में सप्लाई करने के लिए गुप्त रूप से यह भंडारण कर रहे थे।
यह छापेमारी एसीपी अक्षय संजय महादिक के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बरामद पटाखों को सील कर सुरक्षित किया गया और मौके की वीडियोग्राफी कराई गई।
गौरतलब है कि शुक्रवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर (शास्त्रीपुरम) में भी पुलिस ने तय सीमा से अधिक मात्रा में पटाखे मिलने पर कार्रवाई की थी।
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसे: सिकंदरा में रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 7 यात्री घायल, पिनाहट में दंपति और दो बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी लोहिया वाहिनी का अनोखा विरोध प्रदर्शन: निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया अंतिम संस्कार - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू: 8 अक्टूबर को निकाला जाएगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च - October 2, 2026