लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। आज सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
आदेश में कहा गया है कि 7 अक्टूबर (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्यभर में सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकार से सार्वजनिक अवकाश की मांग कर रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक अवकाश की मांग करते हुए कई बार शासन को ज्ञापन दिए थे। वाल्मीकि समाज ने कहा कि पहले इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा कैंट स्टेशन पर हुआ ताजमहल के भव्य मोमेंटो का अनावरण: व्यापारी नेता स्व. गोविंद अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि - July 19, 2026
- टैक्सेशन बार एसोसिएशन का 58वाँ स्थापना दिवस: 70 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को ‘विधि पुरोधा’ सम्मान, स्मारिका ‘चिरंतन’ का विमोचन - July 19, 2026
- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का सेवा संकल्प: आगरा में 10वें रक्तदान शिविर में जुटाया 500 यूनिट रक्त - July 19, 2026