हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर हाईवे से एग्जिट करते समय एक थार डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी यूपी की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा चौक के पास हुआ। जिसमें UP81 CS 2319 नंबर प्लेट वाली तेज रफ्तार काले रंग की थार डिवाइडर से टकरा गयी। कार में 3 लड़के और 3 लड़कियां सवार थे, जो कथित तौर पर यूपी के बताए जा रहे हैं। हादसे के समय कार दिल्ली से गुरुग्राम की ओर जा रही थी। कार का ड्राइवर तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर दो लड़कियों और दो लड़कों समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक लड़की ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में से एक लड़की की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के तौर पर हुई है, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल है। उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
साभार सहित
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026