लखनऊ। जीएसटी दरों में बदलाव से लोगों को काफी राहत मिलने का दावा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन 22 सितंबर, 2025 से ‘Next Gen GST रिफॉर्म’ की नई दरें लागू हो चुकी हैं। इसमें बड़े पैमाने पर GST में छूट आम उपभोक्ता को दी गई है, इसका लाभ सामान्य नागरिक तो ले ही रहा है, साथ-साथ बाजार में भी मजबूती आई है। त्योहारों के सीजन में यह बड़ा कदम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, विद्यार्थियों के लिए नोटबुक, पेंसिल और अन्य शैक्षणिक सामग्री पर GST शून्य कर दिया गया है। इसी तरह, घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्रियों को 0% से 5% के दायरे में लाया गया है। जीवन रक्षक 33 प्रकार की दवाओं को भी पूरी तरह से GST से मुक्त कर दिया गया है। इस रिफॉर्म से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने, वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ महंगाई को न्यूनतम स्तर पर लाने में मदद मिलेगी।
‘विकसित भारत’ की आधारशिला के लिए इस तरह के ‘रिफॉर्म’ अत्यंत आवश्यक थे। ‘Next Gen GST रिफॉर्म’ के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। देशवासियों/प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई देते हैं।
साभार सहित
- आगरा के रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित: RGAV सामाजिक सेवा संस्था की पहल पर लोगों ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान - October 5, 2026
- फ़िल्म हनुमान अंश के सॉन्ग ‘पार्वती’ ने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 100 मिलियन व्यूज के साथ भारत और वैश्विक चार्ट्स पर छाया - October 5, 2026
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026