आगरा: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने गुरुवार को कुबेरपुर स्थित पीसीएफ गोदाम सहित विभिन्न स्टॉक गोदामों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से खाद उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारी समितियों द्वारा भेजे गए मांग पत्र पर तत्काल खाद आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई समिति समय पर मांग पत्र नहीं भेजेगी तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने गढ़ी नैनसुख कोऑपरेटिव सोसाइटी, खंदौली का भी औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और खाद वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया। मौके पर सहकारी समिति द्वारा टोकन सिस्टम के माध्यम से किसानों को खाद वितरित किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने स्वयं खतौनी देखकर सुनिश्चित किया कि किसानों को उनकी फसल संस्तुति के अनुसार ही खाद दी जा रही है।
किसानों से टोकन वितरण की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर किसानों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि खाद वितरण की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता से की जानी चाहिए ताकि हर किसान को समय पर खाद मिल सके।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026