लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार को प्रदेश में आईपीएस अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले किए। कुल सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें तीन जिलों के एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
देव रंजन वर्मा डीआईजी प्रशिक्षण निदेशालय, डॉ. सतीश कुमार डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध, अभिजीत कुमार एसपी ग्रामीण मेरठ, अतुल श्रीवास्तव डीसीपी कानपुर कमिश्नरेट, ममता रानी चौधरी डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, शैलेंद्र कुमार सिंह डीसीपी नोएडा कमिश्नरेट व त्रिगुण बिसेन डीसीपी गाजियाबाद कमिश्नरेट बनाए गए हैं।
इससे पहले मंगलवार शाम को सीएम योगी ने 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए. सीएम योगी ने दो बड़े शहरों लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर भी बदले गए हैं. आईएएस विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया है. लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब को हटा दिया गया है.
साभार सहित
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026