मुंबई (अनिल बेदाग): भारत की प्रमुख कंटेंट पावरहाउस कंपनी जियो स्टूडियोज़ एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। इसकी तीन आगामी फिल्मों घमासान, साली मोहब्बत और बन टिक्की का चयन प्रतिष्ठित 16वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में किया गया है।
ये फिल्में “भारत से दुनिया तक” नामक विशेष रूप से तैयार किए गए सेक्शन में प्रदर्शित होंगी। इस सेक्शन में तीन अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल की गई हैं, जो एक साथ देखने पर भारत के फ़िल्मों की बहुआयामी और परतदार तस्वीर पेश करती हैं। ग्रामीण जीवन की गहराइयों से लेकर शहरी जीवन की जटिलताओं तक, ये फिल्में भारतीय मूल्यों, जज़्बे और बदलती पहचान का विस्तृत परिदृश्य प्रस्तुत करती हैं।
यह फेस्टीवल 18 से 21 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित होगा, जिसमें जियो स्टूडियोज़ की फिल्मों को ख़ास सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा।
-up18News
- रामायण के विशेष प्रीमियर में शामिल हुईं अभिनेत्री शीना चौहान: नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए और सशक्त रूप की कल्पना की सराहना - November 6, 2026
- हरदोई में क्विज प्रतियोगिता के जरिए फाइलेरिया के प्रति जागरूकता: एपीएस डिग्री कॉलेज में ‘कौन बनेगा फाइलेरिया चैंपियन’ का आयोजन - November 6, 2026
- हरदोई में फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल: दिवाली पर घर लौटे प्रवासियों और ‘नेवर टेकन’ लोगों को खिलाई गई दवा - November 6, 2026