
आगरा:- काफी वर्ष पुराने मंदिर से चोरो ने शिव प्रतिमा और तीन दान पेटियों पर अपना हाथ साफ कर दिया। पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला देवजीत में सौरा बाबा का मंदिर है। बुधवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुँचे श्रद्धालुओं ने शिव प्रतिमा और 3 दान पेटियां गायब देखी। 40 वर्षो से मंदिर की देखरेख कर रहे पुजारी साहब सिंह को घटना से अवगत कराया।
पुजारी ने मंदिर से मूर्ति और दान पेटियां गायब देख थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।
प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पुजारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026