आगरा। प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर, ताजगंज आगरा में झूलेलाल मित्र मंडल एवं महिला मित्र मंडली द्वारा आयोजित 40 दिवसीय रंगा–रंग कार्यक्रमों का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर समाज के लोग उत्साह और उमंग के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के द्वारा ईष्ठदेव भगवान झूलेलाल साईं की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर, ज्योति विसर्जन श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान सिंधी संस्कृति की झलक देखते ही बनती थी। भक्तगण ढोल–नगाड़ों, शहनाई की धुनों पर झूमते–नाचते आगे बढ़े। दोक्या नृत्य और पारंपरिक गीतों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।
झूलेलाल शाह के जयकारों से गूंजता दशहरा घाट भक्तिमय और सांस्कृतिक एकता का सजीव प्रतीक बना। इस दौरान सभी ने झूलेलाल शाह से समाज की सुख–शांति, समृद्धि और एकता की कामना की।
पंडित विक्रम शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई विशेष रूप से सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के श्री चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, परमानंद आवतानी,
हरिश्चंद्र मोटवानी , जतिन लालवानी, शंकर लाल आसवानी,
हर्षिल भोजवानी, राजा जेठवानी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
- भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान, विनोद तावड़े को मिली यूपी की जिम्मेदारी - August 18, 2026
- आगरा में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन संपन्न: 331 युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय, चांदी के सिक्कों से हुए सम्मानित - August 18, 2026
- आगरा से राजगढ़ तक गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ का जयघोष: 1253 किमी लंबी गरुड़ झेप यात्रा का भव्य शुभारंभ, 200 धावक और साइकिल सवार शामिल - August 18, 2026