पटना। भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने संत प्रेमानंद महाराज पर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि लोग सिर्फ महाराज के पास अपनी ईमेज सुधारने के लिए जाते है। यह बयान उन्होने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर दिया है। खेसारी लाल यादव ने हांलाकि अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।
भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के फैंस पूरे हिंदुस्तान में है। लोग उनके अदाकारी के तो दिवाने है तो खेसारी लाल यादव के गाने पर जमकर थिरकते भी है। जिस तरह फैंस उनके दिवाने उसी तरह खेसारी लाल यादव प्रेमानंद महाराज को सच्चे मन से मानते है। खेसारी लाल ने दो माह पहले उनके लिए एक गाना भी गाया था, जो बहुत ही प्रसिद्ध हुआ था। लोगोंं ने उस गाने की जमकर तारिफ की थी।
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक अपील प्रेमानंद महाराज की सिर्फ अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किया है कि कुछ लोग ईमेज बनाने और सुधारने के लिए वहां जा रहे है। वो पाप धोने वाली मशीन नहीं है, सच्ची श्रद्धा है तो सिर्फ उनका अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं है। भोरे— भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक है।
इस पोस्ट पर कई फैंस तो खड़े नजर आ रहे है, लेकिन कई फैंस उनका जमकर ट्रोल कर रहे है। फैंस खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्र से जोड़ रहे है। फैंस ने यहां तक कहा कि सबसे ज्यादा गंदगी तो खेसारी लाल खुद करते है।
साभार सहित
- बाबा बर्फानी के अंतर्ध्यान होने के बाद भी नहीं थम रहा भक्तों का जोश, जम्मू से रवाना हुआ अब तक का सबसे बड़ा जत्था - July 8, 2026
- फतेहपुर सीकरी में पर्यटन को लगेंगे पंख: 6 करोड़ की विकास परियोजनाओं को एडीए से मिली हरी झंडी - July 8, 2026
- Agra News: करोड़ों की ठगी करने वाले सत्य प्रकाश तित्तल को नहीं मिली राहत, जिला जज ने खारिज की जमानत, जेल में ही कटेगी रातें - July 8, 2026