संभल। उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी को राज्य सरकार ने बड़ा प्रमोशन देते हुए CO से एडिशनल एसपी (ASP) बना दिया है। शुक्रवार रात को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया। यह प्रमोशन विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर दिया गया है।
खास बात यह है कि अनुज चौधरी खेल कोटे से एएसपी बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं, जिससे पुलिस सेवा में खेल प्रतिभाओं के लिए एक मिसाल कायम हुई है।
2012 बैच के पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी ने कुश्ती में देश का नाम रोशन किया है और पुलिस सेवा में भी बेहतर कार्य प्रदर्शन से पहचान बनाई है। उन्हें अन्य अधिकारियों की तुलना में पहले नियुक्ति मिली थी, क्योंकि वे खेल कोटे से चयनित हुए थे। इस आधार पर उन्होंने सीनियरिटी का दावा किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, CO से ASP पद पर पदोन्नति के लिए कम से कम 12 साल की सेवा अनिवार्य है। इस बैच में केवल अनुज चौधरी ने यह सेवा अवधि पूरी की थी। जबकि DPC बैठक में 2007 से 2010 बैच तक के 29 डिप्टी एसपी के नामों पर विचार हुआ, जिनमें से 11 अयोग्य पाए गए और बाकी अधिकारी सेवा अवधि की पात्रता पूरी नहीं कर सके।
साभार सहित
- हिम्मत है तो अपने गुरु को बचा लें अखिलेश-राहुल…अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष ब्रह्मचारी का सीधा प्रहार - February 26, 2026
- TET का ‘टेंशन’: फिरोजाबाद में महिला शिक्षकों की हुंकार, बोलीं- आजाद भारत में गुलामी प्रथा नहीं चलेगी - February 26, 2026
- मेरठ में फिल्मी सरेंडर: एक हाथ में तमंचा, दूसरे में सुलगती बीड़ी… पुलिस घेरे के बीच हत्यारोपी का ‘टशन’ - February 26, 2026