मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत के सबसे भरोसेमंद किचन अप्लायंसेज़ ब्रांड टीटीके प्रेस्टिज ने मुंबई के कार्टर रोड पर अपने प्रतिष्ठित प्रेस्टिज स्वच्छ प्रेशर कुकर के डीप लिड की एक विशाल प्रतिकृति का अनावरण किया।
इस इंस्टॉलेशन को उत्पाद की एंटी-स्पिल (गिरने से रोकनेवाली) विशेषता के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करता है, बल्कि एक उपयोगी रेन शेल्टर (बारिश से बचाने वाला आश्रय) के रूप में भी काम करता है, जो इस डीप लिड की असली उपयोगिता को दर्शाता है। रसोई और अब राहगीरों को भी बारिश में सूखा और स्वच्छ रखना।
इस स्थान पर लोगों को सुरक्षित और अधिक स्वच्छ खाना पकाने के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा लेने के लिए आमंत्रित किया गया। सभी विज़िटर्स को प्रोत्साहित किया गया कि वे स्वच्छ नो स्पिल शेल्टर हैशटैग के साथ सेल्फी और अपनी प्रतिज्ञा सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि ‘क्लीन किचन प्रॉमिस’ को और व्यापक बनाया जा सके। भाग लेने वाले विज़िटर्स को वाउचर्स भी दिए जाएंगे।
इस पल को और खास बनाने के लिए उद्घाटन के बाद इंडी बैंड सिंफनी रश ने लाइव परफॉर्मेंस दी, जिससे इस स्थान पर जोश और भीड़ दोनों ही बढ़ गए। परिवार, सैर करने वाले और उत्सुक दर्शक बड़ी संख्या में आकर्षित हुए।
श्रीमती अकीला चंद्रशेखर, सीनियर जनरल मैनेजर और हेड मार्केटिंग, टीटीके प्रेस्टिज ने स्वच्छ डीप लिड इनोवेशन के पीछे की सोच साझा करते हुए कहा, “टीटीके प्रेस्टिज में हमारा मानना है कि नवाचार का उद्देश्य केवल उत्पाद तक सीमित नहीं होना चाहिए। स्वच्छ डीप लिड को भारतीय रसोईघरों में एक वास्तविक समस्या प्रेशर कुकिंग के दौरान फैलने वाले भोजन और उससे होने वाली असुविधा को हल करने के लिए विकसित किया गया था। यह इंस्टॉलेशन एक सप्ताह तक कार्टर रोड पर आम जनता के लिए खुला रहेगा।
-up18News
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026