आगरा। यहां श्रीमनःकामेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए फिरोजाबाद से निकली श्रद्धालुओं से भरी एक ईको कार फतेहाबाद क्षेत्र में पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे फतेहाबाद-बाह रोड पर तुस्सी पुरा मोड़ के पास हुआ, जब ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के अगले हिस्से में बैठीं दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकाओं की शिनाख्त चरण देवी पत्नी श्याम सुंदर (60 वर्ष) और रम्पति पत्नी अमरचंद (55 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों फिरोजाबाद के चंदवार गेट क्षेत्र की निवासी थीं।
हादसे में घायल हुए लोगों में सुनीता पत्नी राधा मोहन गुप्ता, मंजू पत्नी राजेश (निवासी आदर्श नगर, फिरोजाबाद), आराध्या पुत्री राजेश, नवमी पत्नी साकेत, और चालक पवन पुत्र महेश (निवासी जैन मंदिर के पास, फिरोजाबाद) शामिल हैं।
सभी को इलाज के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026