बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)। शिकारपुर थाना क्षेत्र के कैलावन गांव के श्मशान घाट में भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि का विवाहिता महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल होने के बाद अब मामला नया मोड़ ले चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता महिला ने 6 लोगों के खिलाफ सलेमपुर थाने में संगीन आरोपों के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने शिकायत में ग्राम प्रधान उमेश, छोटेलाल शर्मा, ललित समेत छह लोगों पर जबरन श्मशान घाट ले जाने, बदसलूकी, मारपीट और बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने भाजपा नेता राहुल की जबरन पैंट उतरवाई और उसका व महिला का अश्लील वीडियो बनाकर 1.5 लाख रुपये वसूले। जब पीड़िता ने और पैसे देने से मना किया, तो 11 जुलाई 2025 को वीडियो को वायरल कर दिया गया।
घटना का वीडियो दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है, जिसमें राहुल वाल्मीकि भीड़ देखकर अर्धनग्न अवस्था में कार से बाहर निकलते नजर आते हैं और माफी मांगते हैं। महिला ओढ़नी से चेहरा ढंकती दिखी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला संवेदनशील होने के कारण प्रशासन सतर्क हो गया है।
बता दें कि मामला 12 जुलाई को सामने आया था। ये वीडियो सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान घाट का है। जहां भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि एक शादीशुदा महिला के साथ कार में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया था। जब लोगों की नजर कार पर पड़ी तो भाजपा नेता को दबोच लिया। कार में वह आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने उसका वीडियो रिकार्ड कर लिया।
साभार सहित
- आगरा कैंट स्टेशन पर हुआ ताजमहल के भव्य मोमेंटो का अनावरण: व्यापारी नेता स्व. गोविंद अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि - July 19, 2026
- टैक्सेशन बार एसोसिएशन का 58वाँ स्थापना दिवस: 70 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को ‘विधि पुरोधा’ सम्मान, स्मारिका ‘चिरंतन’ का विमोचन - July 19, 2026
- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का सेवा संकल्प: आगरा में 10वें रक्तदान शिविर में जुटाया 500 यूनिट रक्त - July 19, 2026