आगरा। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के शांत वातावरण में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पश्चिमी गेट की ओर स्थित पार्किंग बैरियर के पास अज्ञात कार सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, दो युवकों पर आरोप है कि वे एक कार में सवार होकर ताजमहल की 500 मीटर की सुरक्षित परिधि में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए।
वेस्टर्न पार्किंग क्षेत्र में तैनात कर्मियों ने तुरंत इमरजेंसी कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इसे सुरक्षा में चूक भी कहा जा सकता है। ताजमहल जैसे संवेदनशील ऐतिहासिक स्मारक के आसपास फायरिंग की घटना मामूली घटना नहीं है।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026