प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले से नव विवाहिता जोड़ेे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक दूल्हे के साथ सुहागरात में पर कुछ ऐसा हुआ कि वह जीवन भर नहीं भूल पाएगा। बताते चलें कि सुहागरात के दिन दुल्हन ने चाकू लेकर पास में लेकर सोई थी। जब दूल्हा उसके पास गया तो दुल्हन ने चाकू निकाल ली और कहा कि अगर टच किया तो 35 टुकड़े कर दूंगी। धमकी देने के बाद दुल्हन एक रात दीवार लांघकर अपने आशिक संग फरार हो गई।
ये मामला प्रयागराज के नैनी इलाके का बताया जा रहा है। 29 अप्रैल को कप्तान निषाद की शादी बड़े ही धूमधाम से करछना डीहा की रहने वाली युवती सितारा के साथ हुई थी, लेकिन सुहागरात के ही बाद वह कहानी एक थ्रिलर फिल्म में बदल गई।
मैं हूं अमन की अमानत
कप्तान निषाद ने बताया कि शादी की पहली रात सितारा ने चाकू दिखाकर कहा कि अगर मुझे छुआ तो 35 टुकड़ों में बंटे मिलोगे। मैं तुम्हारी नहीं, अमन की अमानत हूं। इस धमकी ने कप्तान को सन्न कर दिया। दूल्हा सोफे पर सो गया और दुल्हन बेखौफ पलंग पर। यही सिलसिला तीन रातों तक चला।
घरवालों ने सुलह कराने की कोशिश
जब कप्तान का धैर्य जवाब दे गया, तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई। फिर घर वालों ने बहू को प्यार से समझाने की कोशिश की, लेकिन सितारा ने साफ कह दिया कि मैं अमन से प्यार करती हूं और उसी के साथ रहूंगी। इस पर गांव के कुछ बुजुर्गों को बुलाकर पंचायत बैठाई गई और एक राजीनामा तैयार हुआ जिसमें सितारा को अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने और पति के साथ रहने का वादा करना था।
बंद कमरे में चलता रहा तनाव
राजीनामे के बाद भी स्थितियां नहीं सुधरीं। राम आसरे (कप्तान के पिता) ने बताया कि सितारा ने बंद कमरे में कप्तान को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना जारी रखा। हालात ऐसे हो गए कि उन्हें थाने जाना पड़ा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
दीवार कूदकर प्रेमी संग भाग गई दुल्हन
पुलिस में मामला दर्ज होने से पहले ही सितारा ने एक और सनसनी फैला दी। आधी रात को वह घर की दीवार फांदकर अपने प्रेमी अमन के साथ भाग गई। वहीं, इस मामले में नैनी थाना प्रभारी बृजेश गौतम का कहना है कि शादी के बाद दुल्हन एक युवक के साथ फरार हो गई थी। वर्तमान में वह मायके में है। दोनों पक्ष में सामानों के वापसी का विवाद चल रहा है। दूल्हे की तरफ से दुल्हन पर धमकाने का आरोप लगाया गया है।
-साभार सहित
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026