आगरा। चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के तीन दिवसीय फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव के दूसरे दिन सोमवार को भंडारण, शीतगृह उद्योग की समस्याओं और आलू निकासी एवं संभावनाओं पर मंथन किया गया। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में चल रहे इस कॉन्क्लेव में उद्यमियों को एमएसएमई पंजीकरण प्रक्रिया और खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात में संभावनाओं के बारे में भी बताया गया।
उद्यमियों, व्यापारियों का ज्ञानवर्धन करने वालों में एमएसएमई के सह निदेशक सुशील यादव, फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के आलोक श्रीवास्तव, सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, मैसूर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. खुशबू शर्मा एवं डॉ. विजयलक्ष्मी, उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, फेडरेशन ऑफ़ इंडिया कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, यूपी कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, आरके जैन, डिप्टी डायरेक्टर आलू कौशल कुमार नीरज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुमित सक्सेना, एनसीसीडी के सीईओ आशीष फोतेदार आदि शामिल थे।
इस अवसर पर गुजरात कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुरु को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ने रखी। धन्यवाद अध्यक्ष राजकुमार भगत ने दिया। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।
कॉन्क्लेव में लगाई गई विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी दूसरे दिन भी जारी रही। हाथरस की हींग, अचार, सब्जियों के पाउडर, अर्क और ऑयल, प्री मिक्स चाय और ग्रेवी जैसे उत्पाद भी पसंद किए गए।
- फाल्गुन के रंग में रंगी ताजनगरी: कहीं टॉफी-चॉकलेट की होली, तो कहीं फूलों की वर्षा के बीच गूँजा ‘श्याम बाबा का नाम’ - February 26, 2026
- आगरा में गजब की जालसाजी: झारखंड के युवक के नाम पर ले लिया 4.56 लाख का लोन, साढ़े चार साल बाद हुआ खुलासा - February 26, 2026
- Agra News: शमसाबाद में ‘डिजिटल दरिंदगी’, प्रेम संबंध टूटा तो युवक ने वायरल कीं अश्लील फोटो, पीड़िता का परिवार सदमे में - February 26, 2026