राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो महिलाओं ने मिलकर एक हाई-प्रोफाइल सेक्सटॉर्शन रैकेट चला रखा था। आरोप है कि ये महिलाएं अमीर व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को निशाना बनाकर पहले उनसे सोशल मीडिया पर दोस्ती करती थीं, फिर उन्हें निजी मुलाकात के लिए होटल बुलाया जाता था।
चित्रकूट इलाके में पकड़ी गई इन महिलाओं की कार्यशैली बेहद संगठित और सुनियोजित थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाएं इंस्टाग्राम, क्लब्स और सोशल सर्कल्स के जरिए अपने टारगेट तलाशती थीं। एक बार जब कोई शिकार जाल में फंसता, तो बातचीत धीरे-धीरे निजी होती जाती और फिर होटल में मुलाकात का प्रस्ताव दिया जाता।
आरोपियों ने आमेर और जयपुर के प्राइवेट लोकेशनों को अपना अड्डा बना रखा था, ताकि मुलाकात के दौरान गोपनीयता बनी रहे और बाद में झूठे आरोप लगाना आसान हो। होटल में कुछ वक्त बिताने के बाद ये महिलाएं टारगेट को रेप केस में फंसाने की धमकी देतीं और फिर शुरू होती पैसों की मांग।
अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इन महिलाओं ने इसी तरीके से कई लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये की वसूली की है। फिलहाल दोनों महिलाएं पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। पुलिस को शक है कि इस गैंग में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।
साभार सहित
- आगरा के चर्चित तेजाब कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला: 13 महीने जेल काटने के बाद निर्दोष साबित हुआ कल्लू, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026
- आगरा को दोबारा कहानी का ‘हब’ बनाने की अनूठी पहल: होटल ग्रांड में 7 से 9 सितंबर तक होगी तीन दिवसीय राष्ट्रीय कहानी कार्यशाला - September 4, 2026
- बल्केश्वर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला और अलौकिक श्याम दरबार, सतरंगी पोशाक में मां महालक्ष्मी के दर्शन कर भाव-विभोर हुए भक्त - September 4, 2026