मुंबई (अनिल बेदाग): महाराष्ट्र के मुंबई महानगर क्षेत्र की एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर और एमएमआर के सभी माइक्रो-मार्केट्स में मौजूद कल्पतरु लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम मंगलवार, 24 जून, 2025 को खुलेगा। एंकर निवेशक बोली तिथि, बोली/इश्यू आरंभ तिथि से एक कार्य दिवस पहले, यानी सोमवार, 23 जून, 2025 को होगी। बोली/इश्यू समाप्ति तिथि गुरुवार, 26 जून, 2025 को होगी।
इश्यू का प्राइस बैंड ₹387 से ₹414 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 36 इक्विटी शेयरों और इसके गुणक में बोलियां लगाई जा सकती हैं। यह इश्यू नए इक्विटी शेयरों के निर्गम का है, जिसका कुल मूल्य ₹15,900 मिलियन (₹1,590 करोड़) तक है (“नया इश्यू”)।
कंपनी इस निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग कंपनी व उसकी सहायक कंपनियों द्वारा लिए गए कुछ उधारों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान तथा सामान्य कॉर्पोरेट प्रयोजनों के लिए करना चाहती है।
यह इश्यू, सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट्स (रेगुलेशन) रूल्स, 1957 के नियम 19(2)(बी) के अनुसार, संशोधित (“एससीआरआर”) सेबी आईसीडीआर रेगुलेशन के रेगुलेशन 31 के साथ और सेबी आईसीडीआर रेगुलेशन के रेगुलेशन 6(2) के अनुपालन में बुक बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए किया जा रहा है। इसमें नेट इश्यू का कम से कम 75% हिस्सा आनुपातिक आधार पर योग्य संस्थागत खरीदारों (“क्यूआईबी”, और ऐसा हिस्सा, “क्यूआईबी पोर्शन”) को आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, बशर्ते कि हमारी कंपनी बीआरएलएम के परामर्श से विवेकाधीन आधार पर एंकर निवेशकों को क्यूआईबी पोर्शन का 60% तक आवंटित कर सकती है (“एंकर निवेशक पोर्शन”)।
एंकर निवेशक पोर्शन का एक तिहाई हिस्सा घरेलू म्यूचुअल फंड्स के लिए आरक्षित रहेगा एंकर निवेशक हिस्से में कम सब्सक्रिप्शन या गैर-आवंटन की स्थिति में, शेष इक्विटी शेयरों को क्यूआईबी हिस्से (एंकर निवेशक हिस्से के अलावा) (“नेट क्यूआईबी हिस्सा”) में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, नेट क्यूआईबी हिस्से का 5% हिस्सा केवल म्यूचुअल फंड को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, और नेट क्यूआईबी हिस्से का शेष हिस्सा म्यूचुअल फंड सहित सभी क्यूआईबी बोलीदाताओं को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, बशर्ते कि वैध बोलियां इश्यू मूल्य पर या उससे ऊपर प्राप्त हों।
-up18News
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026