मुंबई (अनिल बेदाग) : एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंथ ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर ऐसा धमाका किया कि सोशल मीडिया पर फैंस की जिज्ञासा सातवें आसमान पर पहुंच गई! उन्होंने एक मिरर सेल्फी शेयर की – शायद वैनिटी वैन से – और कैप्शन लिखा: “टाइगर टाइगर बर्निंग ब्राइट…”
अब सुनने में भले ही ये एक नॉर्मल लाइन लगे, लेकिन एनटीआर जूनियर के फैंस तो इस हिंट को तुरंत पकड़ गए! ‘टाइगर’ तो एनटीआर का आइकॉनिक टाइटल है, और रुक्मिणी का ये मजेदार कैप्शन आग में घी का काम कर गया।
हफ्तों से चर्चा थी कि रुक्मिणी इस धमाकेदार प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं — और अब ये पोस्ट देखकर लोग कह रहे हैं,
“ओ भाई, अब तो ऑफिसियल अनाउंसमेंट की ज़रूरत ही क्या है!”
हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक कास्ट लिस्ट नहीं दी है, लेकिन ये सोशल मीडिया स्टंट शायद फैंस को मिलने वाला वो इशारा है जिसका वो बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
-up18News
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026