एक अकेला योद्धा, सामने खतरनाक साइबर माफिया! कौन जीतेगा ये जंग?
मुंबई (अनिल बेदाग) : सोनू सूद की धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘फतेह’ अब टीवी पर आने वाली है। ये फिल्म पहली बार पूरी दुनिया में दिखेगी 22 जून, रविवार को रात 8 बजे सिर्फ स्टार गोल्ड पर।
‘फतेह’ की कहानी है फतेह सिंह की जो एक भूतपूर्व स्पेशल ऑप्स ऑफिसर है। जब एक मासूम लड़की को साइबर क्राइम गैंग अगवा कर लेता है, तो वो फिर से अपने जूते पहनता है और निकल पड़ता है एक मिशन पर। ये बचाव की कोशिश जल्द ही एक बड़ी जंग बन जाती है डिजिटल दुनिया के खतरनाक अपराधियों के खिलाफ।
सोनू सूद ने कहा,”मैं हमेशा से जानता था कि अगर कभी फिल्म बनाऊंगा, तो पहली फिल्म एक्शन पर ही होगी। Fateh में इंटरनेशनल लेवल का एक्शन है, लेकिन बहुत देसी अंदाज़ में। हर फाइट के पीछे एक मकसद है – सिर्फ दिखावे के लिए एक्शन नहीं है।”
अपने किरदार के बारे में सोनू सूद ने कहा,
“मेरे करियर में बहुत कम रोल ऐसे आए जो फिज़िकल और इमोशनल दोनों लेवल पर मुझे चुनौती दें। फतेह सिंह एक ऐसा ही किरदार है जो बुराई से लड़ेगा और अपनों के लिए जान भी देगा।
शिव ज्योति राजपूत ने कहा,”फतेह” सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, ये एक सच्चाई भी दिखाती है साइबर क्राइम की, जो आज हर जगह फैल रहा है। मेरा किरदार इसी से जूझता है। गाँव हो या शहर, आज हर कोई डिजिटल दुनिया में है, और वहीं से शुरू होती है असली परेशानी। मैं खुद 22 जून को स्टार गोल्ड पर ये फिल्म ज़रूर देखूंगी, पॉपकॉर्न के साथ.
-up18News
- Agra News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, आगरा में 22 फरवरी को चलेगा चौथा विशेष अभियान - February 21, 2026
- राजसी स्वागत के बीच आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध - February 21, 2026
- आगरा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से आई 13 क्विंटल मिलावटी खोये की खेप पकड़ी, JCB से कराया नष्ट - February 21, 2026