मुंबई: सोनी सब का ‘वीर हनुमान’ अपने प्रभावशाली कलाकारों और बाल हनुमान की कम सुनी कहानियों के कारण दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इन सभी पात्रों में से जो एक किरदार खासतौर पर सामने उभरकर आता है, वह है रानी कैकेयी का। इसे हुनर हाली गांधी निभा रही हैं। अपने सशक्त स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली अभिनय के लिए जानी जाने वाली हुनर इस पौराणिक पात्र को एक नए दृष्टिकोण से पेश कर रही हैं।
परंपरागत रूप से प्रस्तुत की जाने वाली कैकेयी की छवि से हटकर, इस शो में उन्हें एक निडर योद्धा रानी, समर्पित पत्नी और अत्यंत स्नेही मां के रूप में दिखाया गया है—एक ऐसा किरदार जो भावनात्मक जटिलताओं, साहस और मातृत्व से परिपूर्ण है। यह भूमिका शो की व्यापक कथा में एक केंद्रीय स्थान रखती है।
कैकेयी के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए हुनर हाली गांधी ने कहा, “मैं भगवान की बेहद आभारी हूं कि मुझे यह भूमिका निभाने का अवसर मिला। कैकेयी मेरे 18 साल के सफर में निभाए गए सबसे परतदार और शक्तिशाली किरदारों में से एक है। वह सिर्फ एक रानी नहीं है जैसी लोग उसे समझते हैं—वह एक जुझारू योद्धा है, समर्पित मां है, और ऐसी स्त्री है जिसके फैसले गहरे प्रेम और कर्तव्य से प्रेरित होते हैं। जब मैंने इसका नैरेशन सुना, तो मैं भावुक हो गई और तुरंत हां कह दिया।
शूटिंग कभी-कभी चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन सेट की ऊर्जा बेहद शानदार है। हम हंसते हैं, सीखते हैं, और एक-दूसरे को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते हैं। इस भूमिका ने मुझे सिर्फ कलात्मक संतुष्टि ही नहीं दी, बल्कि यह भी याद दिलाया कि परिवार और करियर, भावना और जिम्मेदारी के बीच संतुलन कितना ज़रूरी है।”
देखना न भूलें ‘वीर हनुमान’, सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, केवल सोनी सब पर
-up18News
- आगरा में संपत्ति की बलि चढ़ा ‘बड़ा भाई’: सगे छोटे भाई ने पीट-पीटकर की हत्या, हिस्से के विवाद में लहूलुहान हुआ रिश्ता - March 14, 2026
- आगरा में गैस माफिया पर प्रहार: गोयल डेयरी से 42 सिलेंडर जब्त, DM का अल्टीमेटम—’कालाबाजारी की तो सीधे जेल जाओगे’ - March 14, 2026
- आगरा विजिलेंस का बड़ा धमाका: ADA के पूर्व PA के घर और होटल पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का खुला कच्चा चिट्ठा - March 14, 2026