आगरा। कर्ज के बोझ से परेशान होकर घर छोड़कर भागे आगरा के जूता ठेकेदार विष्णु तिवारी को सिकंदरा पुलिस ने उत्तराखंड के दुर्गम इलाके से खोज निकाला। ठेकेदार के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही अरतौनी गांव में उसके परिवारजनों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विष्णु तिवारी पर बैंक और स्थानीय उधारदाताओं का भारी कर्ज था। इसी मानसिक दबाव में वह घर से निकल गया और परिजनों को फोन पर आत्महत्या की चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में उसकी लाश मिल जाएगी। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत थाना सिकंदरा पुलिस को सूचित किया।
गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से ठेकेदार की तलाश शुरू की। मोबाइल की अंतिम लोकेशन उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मनेरी थाना क्षेत्र के अगोड़ा गांव में मिली, जो जंगलों और पहाड़ों के बीच बसा अंतिम गांव है।
आगरा से उत्तराखंड रवाना हुई पुलिस टीम ने स्थानीय सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के आधार पर विष्णु तक पहुंच बनाई। उसे सुरक्षित पाकर पुलिस टीम ने उसे आगरा वापस लाया, जहां घर वालों ने राहत की सांस ली।
परिवार ने इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा और फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी आशीष त्यागी को उनके प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया। पुलिस ने विधिवत कार्यवाही के बाद विष्णु को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026