Lucknow, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रामीण समस्या समाधान संस्थान वीरेंद्र कुमार एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के परामर्श के बाद राष्ट्रीय महासचिव राधारमण ने आगरा निवासी गोपाल सिंह चाहर चाहर को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। ग्रामीण समस्या समाधान संस्थान के प्रदेश संरक्षक शिव प्रकाश कौशिक ने यह जानकारी दी। लखनऊ स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।
नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एक प्रमुख एवं जनसंख्या की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में सात करोड़ तेंतालीस लाख चौबीस हजार दो सौ तिरासी लोग सत्तावन हजार छ सौ सात गांवों में रहते रहते हैं। प्रदेश भर में संगठन की दृष्टि से अट्ठावन हजार एक सौ चौरानवे ग्राम पंचायतों में संगठन दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्य की समीक्षा कर शासन को सूचित किया जायेगा। सभी आठ सौ छब्बीस ब्लाकों के ग्राम विकास अधिकारी से कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली जायेगी।
श्री चाहर ने कहा कि प्रदेश में हर हाल में ग्रामीण समस्या से लंबे समय से अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्रसित व परेशान हैं। उनकी समस्या समाधान के लिए हर संभव ग्रामीण समस्या समाधान संस्थान संगठन प्रयासरत रहेगा। पंकज जैन, राम विनय राय, दिनेश लाल कुशवाह, हैदर अली, प्रदीप शर्मा, सतेन्द्र तिवारी, गोपाल गुरु, भोले बघेल, रमजान अली, सालिग्राम, हीरालाल, अभिषेक चाहर, देवेन्द्र चाहर, श्याम सुंदर, बबीता शर्मा, विमला बघेल, जूली अग्रवाल, मीना चाहर, राजवती चाहर ने गोपाल सिंह चाहर के प्रदेश बनने पर हर्ष व्यक्त किया है।
- दूरदर्शन के ‘वंस मोर सीजन-4’ में आगरा की गूंज: कवयित्री चेतना शर्मा और कवि कुमार ललित के काव्य-पाठ ने जीता दर्शकों का दिल - July 17, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी में ‘भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन’ का गठन: सिकंदर सेहरा अध्यक्ष और देव गौतम महासचिव निर्वाचित - July 17, 2026
- बुलंदशहर मेंसिपाही की आत्महत्या पर आगरा में हंगामा: परिजनों ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार - July 17, 2026