डॉ. भानु प्रताप सिंह
Agra, Uttar Pradesh, India. विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के एक मोबाइल नम्बर का रहस्य अब आकर खुला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह चौहान ने इस मोबाइल नम्बर के एक-एक अंक के बारे में ‘लाइव स्टोरी टाइम’ को विस्तार से जानकार दी। वे जहां भी जाते हैं, इस मोबाइल नम्बर के बारे में जरूर चर्चा करते हैं।
ये है मोबाइल नम्बर का रहस्य
श्री चौहान ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए मोबाइल नम्बर 7505403403 पर मिस्ड कॉल देनी होती है। यह नम्बर सोची समझी रणनीति के तहत लिया गया है। यह नम्बर कमाल कर रहा है। हमारे वरिष्ठ नेताओं ने इस नम्बर के आधार पर जो परिकल्पना की थी, वह साकार हो रही है। 2016 में जब परिवर्तन यात्रा प्रारंभ हुई, तब सदस्यता अभियान चलाया गया था। उस समय लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष थे। उनके बाद जब केशव प्रसाद मौर्य अध्यक्ष बने। उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया तो उक्त नम्बर जारी किया गया। इस नम्बर के पीछे रहस्य यह है कि यूपी में 75 जिले हैं। हमें 5 बार सरकार बनानी है। कम से कम दो बार सभी 403 विधानसभा सीटें जीतनी हैं। तभी हम भाजपा के लक्ष्य रामराज्य को पा सकते हैं।
75- उत्तर प्रदेश में 75 जिले
05- पांच बार सरकार बनानी है
403- यूपी में विधानसभा सीट
2017 में क्या हुआ
भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य के अध्यक्ष बनने के बाद 256 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य लिया गया था और प्रण किया था कि बहुमत की भाजपा सरकार बनाएंगे। तब नहीं लग रहा था कि 265 सीट जीत पाएंगे। परिवर्तन यात्रा के बाद 300 पार का नारा देने लगे। 2017 में 325 सीटें जीते। बृज क्षेत्र में 65 में से 55 सीटें जीते। यह कहे जाने पर 403 सीट जीतने का लक्ष्य असंभव नहीं है क्या, तो उन्होंने कहा कि असंभव कुछ भ नहीं है। उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की धरती है। उसी तरह से पवित्र करके जनता को सौंपी पाएगी।
योगी सरकार ने क्या किया
श्री चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से काम किया है, उसके अनुसार लगातार पांच बार भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने हर किसी की भावना का ध्यान रखा है। उत्तर प्रदेश को गुंडों से मुक्त कराया है। किसानों को गन्ने का भुगतान किया है। हर घर में बिजली, शौचालय, गैस दी है। मेरा विश्वास है कि अबकी बार भाजपा को 325 से अधिक सीटें मिलेंगी। इसी तरह से 2027, 2032, 2037 में भी सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026