आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में स्थित पुष्पांजलि गार्डेनिया अपार्टमेंट के 13 फ्लैट और ग्राउंड फ्लोर में गुरुवार को आवास विकास परिषद की प्रवर्तन टीम ने सील लगा दी। अपार्टमेंट का निर्माण करने वाली फर्म पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन पर बिना वैध पूर्णता प्रमाण पत्र लिए फ्लैट की बिक्री करने का आरोप है।
आवास विकास परिषद के प्रवर्तन प्रभारी रिटायर कर्नल जीएम खान ने मीडिया को बताया कि इस संबंध में बिल्डर को नोटिस दिया गया लेकिन उनकी तरफ से न कोई जवाब आया और न ही प्रमाण पत्र प्राप्त करने के प्रयास किए गए।
परिषद के अधिशासी अभियंता नवजोत सिंह ने टीम के साथ गुरुवार को पुष्पांजलि गार्डेनिया में सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने बिना पूर्णता प्रमाण पत्र के बिक्री करने के आरोप लगाते हुए 13 फ्लैट और ग्राउंड फ्लोर सील कर दिया है।
परिषद के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार का आम लोगों से कहना है कि कोई भी संपत्ति खरीदते समय उसके पूरे दस्तावेजों की जांच करा लें। बिना जांच कराए कोई भी संपत्ति न खरीदें।
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसे: सिकंदरा में रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 7 यात्री घायल, पिनाहट में दंपति और दो बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी लोहिया वाहिनी का अनोखा विरोध प्रदर्शन: निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया अंतिम संस्कार - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू: 8 अक्टूबर को निकाला जाएगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च - October 2, 2026