आगरा: प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल डी के ठाकुर ने बुधवार को लखनऊ से यहां आकर जनपद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एडीजी ठाकुर ने सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा मापदंडों का जायजा लिया और प्रभारी सीसीटीवी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिवार न्यायालय, हेरिटेज कोर्ट, गेट नंबर 03 तथा एसएसएफ कार्यालय की सुरक्षा ड्यूटी का निरीक्षण किया और प्रभारी न्यायालय सुरक्षा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत एडीजी ने कर्मचारियों का सम्मेलन भी लिया और कर्मचारियों की समस्या एवं सुझाव के बारे में जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
इससे पहले एडीजी के आगमन पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर राम सुरेश यादव सेनानायक 04 वीं वाहिनी यूपीएसएसएसएफ, विनायक भोसले एसीपी हरीपर्वत, राजीव त्यागी थाना इंचार्ज न्यू आगरा, मुकेश यादव प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा, सुशांत गौड़, केंद्रीय नाजिर सुब्रांत गोस्वामी एवं यूपीएसएसएफ न्यायालय सुरक्षा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026