आगरा। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत सुबह 6 बजे संजय प्लेस स्थित सीए इंस्टिट्यूट से हुई। यह रैली पालीवाल पार्क, मोतीलाल नेहरू रोड, हरिओम भारती चौक, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, मोती महल होते हुए महताब बाग पर समाप्त हुई।
रैली का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश भी देना था। संस्थान के अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने स्वयं साइकिल चलाकर इस पहल का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, आज जरूरत इस बात की है कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग खुद आगे बढ़कर बदलाव की शुरुआत करे।
संस्थान के सचिव सीए अंकित मित्तल ने बताया, नियमित साइकिलिंग न केवल हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव में सहायक है, बल्कि यह मानसिक शांति का भी माध्यम है।
इस जागरूकता रैली में कोषाध्यक्ष करन पंजवानी, सिकासा अध्यक्ष आयुष गोयल, सचिन बूबना, विपुल बंसल, दीप्ति सिंह, अविरल अग्रवाल, अंकित सिंघल, कनिक अग्रवाल, भव्य बलेचा, करन उम्लनी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026