आगरा। आतंकवाद के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्राओं का सिलसिला जारी है। भाजपा महानगर पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा द्वारा भी इसी क्रम में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
नगला पदी से शुरू होकर न्यू आगरा थाना तक निकली इस यात्रा की अगुवाई भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नवीन प्रजापति ने किया।
यात्रा में उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, वरिष्ठ नेता बबलू लोधी, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महानगर मंत्री मनमोहन कुशवाहा, संचालन कर रहे महामंत्री सत्यपाल अत्री, दयालबाग मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
यात्रा में प्रमुख रूप से कार्यालय प्रभारी मनीष प्रजापति, वरिष्ठ नेता पप्पू पंडित, राजेंद्र कुशवाहा, कैलाश मंडल अध्यक्ष पिंटू शर्मा, दयालबाग मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, मंडल अध्यक्ष अमित पटेल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, महामंत्री हकीम सिंह राठौड़, रामबाग मंडल अध्यक्ष भूप सिंह बघेल, प्रमोद कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, मंत्री गौरव कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, दयालबाग उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम, महानगर उपाध्यक्ष दलवीर रावत, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, महामंत्री हिमांशु प्रजापति, सौरभ, पार्षद विक्रम कुशवाहा, महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी अनामिका मिश्रा, पूर्व पार्षद राजेश्वरी चौधरी, संजीव दिवाकर, भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता, सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026