लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। एआई आधारित फेस रिकग्निशन तकनीक के माध्यम से अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर में वांछित अपराधियों की पहचान की जाएगी। इस तकनीक के माध्यम से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पहले से ज्यादा चुस्त और दुरूस्त होगी।
हनुमान सेतु मंदिर में किया परीक्षण
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पहले ही हनुमान सेतु मंदिर में इस तकनीक का परीक्षण कर लिया था। इसके माध्यम से मंदिर में प्रवेश करने के साथ श्रद्धालुओं और आगंतुकों के चेहरे स्कैन किए जाएंगे। इस दौरान यदि कोई अपराधी पाया गया तो उसे पकड़ने में आसानी होगी। इस तकनीक को अलीगंज हनुमान मंदिर में भी लागू किया गया है।
यह तकनीक चेहरे की पहचान के जरिए हर आगंतुक का डेटा रियल टाइम में स्कैन करती है। 6500 से अधिक लोगों का रिकॉर्ड अभी तक परीक्षण के दौरान दर्ज किया जा चुका है। इस सिस्टम के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ पहली बार आने वाले लोगों की पहचान भी की जा सकेगी।
-साभार सहित
- ताजमहल देखने गया 12 वर्षीय बालक यमुना नदी में डूबा, बचाने कूदा साथी लेकिन नहीं मिला सुराग; तलाश जारी - August 29, 2026
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026