लखनऊ। अब उत्तर प्रदेश में लोगों को मिलेगा रोजगार, होगी बेरोजगारी खत्म। योगी सरकार में आयुष विभाग पर 4350 पदों में जल्द ही भर्ती होंगी निर्देश जारी कर दिये गये हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए अब यूपी में आयुष विभाग ने खाली पदों को भरने की तैयारी कर ली है।
4350 पदों पर स्टाप नर्स से लेकर प्रवक्ता तक में होगी भर्ती
आपको बता दें कि इन भर्तियों में स्टाफ नर्स, प्रवक्ता, रीडर , फार्मासिस्ट, लेक्चरर, प्राचार्य डॉक्टर, निदेशक,उप निदेशक,प्रोफेसर आदि पद भरने की तैयारी है। इन भर्तियों से युवाओं को जहां एक तरफ रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी तरफ प्रदेश से बेरोजगारिता भी कुछ कम होगी।
वहीं आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बताया कि प्रदेश में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग में 4350 पद पर भर्ती की जानी है। जिसमें प्रवक्ता से लेकर नर्स तक की भर्तियां होना है।
-एजेंसी
- आगरा में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे; फतेहपुर सीकरी में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शमसाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत - November 8, 2026
- “12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव…”: पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने किया बड़ा ऐलान, हनुमानगढ़ी में भी करेंगे दर्शन-पूजन - November 8, 2026
- सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दशकों से दैनिक वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ, सरकार को दिए निर्देश - November 8, 2026