आगरा। एक और जहां मंदिर को सबसे सुरक्षित और पवित्र स्थल माना जाता है वहीं आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की एक कॉलोनी मैं एक ऐसा शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया महज 5 साल की मासूम बच्ची के साथ मंदिर परिसर में दुष्कर्म की कोशिश की गई आरोपी बच्ची को अकेला पाकर मंदिर में घुसा और हैवानियत की हदें पार कर दी गनीमत रहेगी बच्ची की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी भाग खड़ा हुआ पूरा घटनाक्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया पुलिस ने मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई 2025 दिन रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे उनकी 5 साल की बेटी कॉलोनी के ही कैलाशपति महादेव मंदिर में खेल रही थी। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाला युवक पवित्र उर्फ पम्मी पुत्र नमन किशोर मंदिर में घुस आया उसने बच्ची को अकेला पाकर पहले उसके कपड़े उतारे फिर दुष्कर्म की कोशिश की बच्ची ने विरोध किया और जोर से चीखने लगी उसकी चीख सुनकर मंदिर में मौजूद लोग और बच्ची की दादी वहां पहुंच गई यह देखकर आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना के बाद पूरी कॉलोनी में आक्रोश फैल गया लोगों का कहना है कि जब मंदिर जैसे स्थल पर भी मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं है तो आम जगहों का क्या हाल होगा ?
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये जिससे बच्ची और उसके परिवार को न्याय मिल सके।
- शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट: 50 हजार की इनामी मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ और पुलिस को मिली सफलता - October 20, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव में भाजपा नेता के परिवार की चूड़ियां उड़ाने वाला अंतरराज्यीय ‘बांगड़ी कटिंग गैंग’ बेनकाब; दो शातिर गिरफ्तार - October 20, 2026
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026