आगरा। ब्रजभूमि के गौरवशाली योद्धाओं को अब ऐतिहासिक सम्मान मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा किले के सामने महाराजा सूरजमल और महाराजा जवाहर सिंह की अश्वारोही प्रतिमाएं लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।
यह निर्णय अखिल भारतीय जाट महासभा, आगरा द्वारा उठाए गए मांगपत्र के बाद लिया गया है, जिसे जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने विधायक डॊ. अजय कुमार (छपरौली, रालोद) के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया था।
ज्ञापन में रखी गई थीं ये प्रमुख मांगें
-आगरा किले के सामने महाराजा सूरजमल व महाराजा जवाहर सिंह की प्रतिमा लगाई जाए।
-ब्रज के जनपदों में वीर योद्धाओं की स्मृति में गौरव द्वार बनें।
-किसी प्रमुख पार्क का नाम वीर गोकुला के नाम पर रखा जाए।
-सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का नाम रामकी चाहर के नाम पर हो।
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधायक डा. अजय कुमार ने भी इस अनुरोध को समर्थन दिया। संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव व निदेशक को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित कर दिया है।
सामाजिक प्रतिनिधियों ने जताया हर्ष
मुख्यमंत्री योगी के निर्णय पर अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। हर्ष जताने वालों में जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, महामंत्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मान सिंह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर, भूपेंद्र सिंह राणा, चौ. नवल सिंह, गुलवीर सिंह, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल राणा और नरेश इंदौलिया, मण्डल अध्यक्ष मेघराज सोलंकी, युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी देवेन्द्र चाहर, महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह नरवार, राहुल चौधरी, जगवीर सिंह इंदौलिया, चौ. ओमप्रकाश सिंह और विनीत छौंकर आदि शामिल हैं।
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026