आगरा। सोशल मीडिया पर स्टाइल मारना चार युवकों को भारी पड़ गया। दो दिन पहले फेसबुक पर वायरल हुई एक रील में थार और एक अन्य गाड़ी पर सवार तमाम युवक और एक लड़की हथियार लहराते नजर आए थे। अब इनमें से चार पुलिस के चंगुल में फंस गये हैं।
यह वीडियो लोहकरेरा गांव के दीपक नामक युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट हुआ था। रील में एक गाड़ी के बोनट पर युवक-युवती बैठे दिख रहे हैं, जबकि थार का चालक हथियार लहराते हुए स्टंट करता नजर आता है। दूसरी गाड़ी में बैठे युवकों के हाथों में भी हथियार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हुआ, तो सिकंदरा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए लोकेशन और युवकों की तलाश शुरू की।
पूछताछ में सामने आया कि यह रील मलपुरा थाना क्षेत्र में शूट की गई थी और जिन हथियारों को असली समझा जा रहा था, वे सभी नकली निकले। हालांकि पुलिस इस “ड्रामा” को हल्के में नहीं ले रही। चार युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर स्टाइल दिखाना बना कानूनी मुसीबत
इस मामले ने सोशल मीडिया पर हथियारों के दुरुपयोग और कानून व्यवस्था को चुनौती देने के चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026