आगरा। आगरा पुलिस के आधुनिकीकरण अभियान के तहत जिलेभर के थानों की तस्वीर बदल रही है। थानों की इमारतें अब आकर्षक और व्यवस्थित नजर आती हैं। इसी क्रम में अब आंतरिक सुविधाओं में भी बदलाव किया जा रहा है, जिसमें मेस अपग्रेडेशन एक महत्वपूर्ण पहल है। गुरुवार को जिले के जैतपुर और चित्राहाट थानों में नवीनीकृत मेस सुविधा का उद्घाटन डीसीपी पूर्वी अली अब्बास द्वारा किया गया।
आगरा पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक अहम कदम है। अब पुलिसकर्मी थानों में स्वच्छ, सुविधाजनक और सुसज्जित वातावरण में भोजन कर सकेंगे। नई मेस में साफ-सफाई, बैठने की बेहतर व्यवस्था और बेहतर रसोई जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
उद्घाटन समारोह के मौके पर एसीपी बाह, थाना प्रभारी सहित थानों के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने भी नई मेस का अवलोकन किया और बदलाव की सराहना की। अधिकारियों का कहना है कि इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और कार्य के प्रति ऊर्जा भी बढ़ेगी।
डीसीपी अली अब्बास ने कहा, पुलिसकर्मियों को अच्छा माहौल और अच्छा भोजन मिले, यही हमारा प्रयास है। एक बेहतर कार्यक्षमता के लिए उनके आराम और सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है।
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026