आगरा। पुलिस की सख्ती के बावजूद सड़कों पर स्टंट करने के मामले थमे नहीं हैं। अब कार के बोनट पर बैठकर और उसमें खड़े होकर हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो शेयर करने वाली आईडी की जानकारी की जा रही है।
तेजी से वायरल हुए इस वीडियो में कार पर बैठकर स्टंट करते और हथियार लहराते युवक-युवती दिखाई दे रहे हैं। युवक चलती कार की छत पर खड़े होकर युवक हथियार लहरा रहे हैं। युवती बोनट पर बैठी हुई थी। पुलिस इस मामले की जानकारी जुटा रही है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वीडियो सिकंदरा या फतेहाबाद क्षेत्र में बनाया गया है। एक के पीछे एक कई गाड़ियां चल रही हैं।
लगभग हर गाड़ी पर युवक हथियारों के साथ हैं। सबसे आगे चलने वाली कार के बोनट पर नीले सूट में एक युवती बैठी है, जिसके हाथ में भी हथियार है। इसी वीडियो में कार की पूजा करती एक और युवती भी दिख रही है। पुलिस इसे पोस्ट करने वाली आईडी की लोकेशन भी निकाल रही है। ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।
- मिशन शक्ति और भक्ति का संगम: यूपी के शक्तिपीठों में गूंजेंगे देवी गीत, सीएम योगी के निर्देश पर 25 से 27 मार्च तक होंगे भव्य सांस्कृतिक आयोजन - March 22, 2026
- यूपी के रामपुर में बिजली विभाग के JE ने की आत्महत्या: 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप - March 22, 2026
- लखनऊ में रिश्तों का कत्ल: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की बेरहमी से हत्या, साजिश जान उड़ जाएंगे होश - March 22, 2026