आगरा। बाह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। बाहर पुलिस और सर्विलांस पूर्वी की संयुक्त टीम ने विक्रमपुर तिराहा से इन बदमाशों को दबोचा। इनके दो साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को रुस्तम नामक व्यक्ति जब अपनी पत्नी को भिंड से छोड़कर लौट रहा था, तभी उगनपुरा मोड़ के पास बदमाशों ने उसकी बाइक, सोने की दो अंगूठियां, एक चेन और ₹8,000 नकद लूट लिए थे। इसके अगले दिन 22 अप्रैल को सिरसागंज निवासी बाबी कुमार से नौरंगी घाट के पास लूटपाट हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बट से हमला कर उसकी पत्नी से चांदी की करधनी, मंगलसूत्र और कुंडल लूट लिए।
दोनों ही लूट के मामलों में पुलिस ने सुमित उर्फ कल्लू यादव निवासी अतापुर, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद और अमन पुत्र सतेंद्र उर्फ करू, निवासी प्रहलादपुर, थाना बरनाहर, मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, चांदी की करधनी, पीली धातु का आभूषण, वनप्लस मोबाइल, 1,410 रुपये नकद और लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार लूट की इन दोनों वारदातों में विकास पुत्र मोहन सिंह, निवासी ततारपुर, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद और सत्यम पुत्र शिव कुमार, निवासी प्रहलादपुर, थाना बरनाहर, मैनपुरी भी शामिल थे। ये दोनों अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- Agra News: महाशिवरात्रि पर कैलाश मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, डीएम अरविंद मलप्पा ने तैयारियों का लिया जायजा - February 13, 2026
- राष्ट्रपति मुर्मु ने दी ‘कर्मयोग’ की सीख: ब्रह्मकुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान का दिल्ली में भव्य शुभारंभ - February 13, 2026
- पीरागढ़ी मर्डर मिस्ट्री: जिन्न और धनवर्षा का झांसा देकर तांत्रिक ने ली 3 जान, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया था जहर - February 13, 2026