आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ वारदातों के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने सिकंदरा-बोदला रोड स्थित देवीराम फूड कोर्ट के पास पिछले दिनों एक युवक को गोली मारने वाले दो बदमाशों को शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी।
मिलन नामक युवक को देवीराम फूड कोर्ट के पास जूस पीते समय गत 26 अप्रैल को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। मिलन को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस घटना के दिन से फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी थी। विगत रात्रि थाना सिकंदरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलन को गोली मारने वाले दोनों बदमाश अमन और अभिषेक उर्फ रौनी सुनारी से मथुरा की ओर जाने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर ली।
दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों मोटरसाइकिल से गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026