मुंबई (अनिल बेदाग) : अरुण वसावद फिल्म्स, इकोड्रीम्स प्रोडक्शन यूएसए, रॉय टाकीज इंटरटेनमेंट यूएसए द्वारा प्रेजेंट म्युज़िक एल्बम “मेरे नैना” को मुंबई में लॉन्च किया गया। इसकी डायरेक्टर प्रोड्यूसर ऐक्टर और सिंगर डॉ पियाली रॉय हैं। हॉलिवुड बॉलीवुड डायरेक्टर प्रोड्यूसर रीमा कपानी का भी भरपूर सहयोग रहा।
य़ह म्युज़िक वीडियो प्लेनेट 9 प्रोडक्शन चैनल पर रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। एक दिन में 55 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और श्रोताओं के बीच य़ह गीत धूम मचा रहा है। इस प्रेस कांफ्रेंस में जो लोग वीडियो कॉल से जुड़े हुए थे उनके नाम हैं प्रीति सिंह, राहुल बजाज, बॉबी जमाल, रश्मि शर्मा, मधु सेठी, राजश्री और सीमा गुप्ता।
डॉ पियाली रॉय ने सलीम जाफर पठान जी, रमन जंगवाल, जमील अहमद, प्लेनेट 9 प्रोडक्शन की रानी इंद्राणी शर्मा, मन गुलाटी, अश्विनी गुलाटी, मोहम्मद अनवर हुसैन, अकबर अली शेख, नितिन पटेल, लेस्ली त्रिपाठी, रूपा, परवेज वेद दुबई, शरद सिंह, जैद मंसूरी, जिगी शाह, यश रावत, राजीव रजनी, सुरेश शर्मा इत्यादि का आभार जताया।
इस मौके पर एल्बम से जुड़े कुछ लोग ऑनलाइन भी इस प्रोग्राम में मौजूद रहे जिन्होंने डॉ पियाली रॉय की प्रशंसा की और इसे एक खूबसूरत वीडियो बताया। डॉ पियाली रॉय ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस गाने को बनाने में हर एक का योगदान महत्वपूर्ण है। एल्बम “मेरे नैना के गीतकार, संगीतकार रमन जंगवाल और सिंगर डॉ पियाली रॉय हैं।
-up18News
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026
- डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाएंगे दवा विक्रेता: आगरा में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में लिया गया बड़ा संकल्प - September 24, 2026
- फिरोजाबाद के जसराना में रिहायशी इलाके के पास दिखा 7 फुट लंबा मगरमच्छ: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - September 24, 2026